¨सदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई
पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर सहित झाड़ग्राम जिले में ¨सदूर खेला के
जागरण न्यूज नेटवर्क, खड़गपुर : पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर सहित झाड़ग्राम जिले में ¨सदूर खेला के साथ मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी गई। मां दुर्गा को ¨सदूर लगाने अर्थात कनकाजंलि देने के लिए विभिन्न पूजा पंडालों में काफी तादाद में महिलाएं पहुंची। मां दुर्गा को ¨सदूर लगाने के साथ ही महिलाओं ने एक दूसरे को ¨सदूर लगाया। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के साउथ साइड में स्थित आरपीएफ लाइन में आयोजित दुर्गोत्सव के दौरान महादशमी की शाम को ¨सदूर खेला के साथ मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी गई। विसर्जन शोभायात्रा निकाल कर प्रतिमा का स्थानीय तालाब में विसर्जन किया गया। वहीं कंसावती नदी में भी शनिवार की शाम को काफी तादाद में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से नदी के किनारे सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया था। इसके अलावा मेदिनीपुर के हबीबपुर में विद्युत वाहिनी नामक संस्था की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा समारोह के दौरान शनिवार को प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के पहले काफी तादाद में महिलाएं पंडाल में पहुंची, तथा मां दुर्गा को ¨सदुर लगाकर भावभीनी विदाई दी। इसके बाद महिलाओं ने एक दूसरे को ¨सदूर लगाकर ¨सदूर खेला का आनंद उठाया। विद्युत वाहिनी के सचिव जयंत साहू ने कहा कि संस्था की ओर से लगातार 17 वें वाíषक दुर्गापूजा समारोह का आयोजन किया गया था। ¨सदूर खेला के साथ मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी गई है।
इधर पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत हल्दिया टाउनशिप, कांथी, एगरा, नंदीग्राम आदि जगहों पर आयोजित दुर्गा पूजा समारोह के दौरान महादशमी की शाम तथा शनिवार को भी काफी तादाद में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से हल्दिया में हुगली व हल्दी नदी के विभिन्न घाटों पर सैकड़ों की संख्या में पुलिस व सिविक वालंटियर्स की ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिस प्रशासन की ओर से प्रतिमा विसर्जन की अंतिम तिथि रविवार तक तय की गई है। लिहाजा बाकी प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार तक पूरा कर लिया जाएगा। खड़गपुर नगर थाना प्रभारी ज्ञानदेव प्रसाद साव ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के लिए रविवार अंतिम दिन है।पुलिस की ओर से विसर्जन घाटों पर सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है।