रेलनगरी पहुंची राष्ट्रीय गरिमा अभियान की गरिमा यात्रा
महाराष्ट्र के मुंबई से 20 दिसंबर, 2018 को शुरू हुई गरिमा या˜
जागरण संवाददाता, खड़गपुर : महाराष्ट्र के मुंबई से 20 दिसंबर, 2018 को शुरू हुई गरिमा यात्रा (डिग्निटी मार्च) गुरुवार की शाम को पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत रेलनगरी खड़गपुर पहुंची। आइआइटी खड़गपुर स्थित जिमखाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डिग्निटी मार्च में शामिल युवाओं ने बताया कि राष्ट्रीय गरिमा अभियान द्वारा महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन ¨हसा को समाप्त करने के उद्देश्य से मुंबई से 20 दिसंबर को डिग्निटी मार्च का आगाज किया गया। आगामी आगामी 22 फरवरी, 2019 को दिल्ली में इस यात्रा का समापन होगा। बताया गया कि डिग्निटी मार्च भारत के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 200 जिलों में 10,000 किलोमीटर की दूरी तय कर लोगों तक अपनी बातों को पहुंचाने का प्रयास करेगा।
राष्ट्रीय गरिमा अभियान के समन्वयक जयपाल देवड़ा ने बताया कि महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, पांडिचेरी, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, रायपुर व ओड़िशा के बाद यह यात्रा पश्चिम बंगाल पहुंची है, जहा आइआइटी खड़गपुर में पहला पड़ाव रखा गया। अगला पड़ाव कोलकाता है। उन्होंने कहा कि मार्च का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ होने वाले यौन शोषण को समाप्त करना है। इस यात्रा में दुष्कर्म, यौन शोषण एवं वूमन ट्रैफि¨कग से उबरी पीड़िताएं शामिल हैं, जो लोगों तक अपनी संघर्ष की दास्तान पहुंचाते हुए इन मामलों में चुप्पी साध कर रहने वाले पीड़ितों के लिए प्रेरणा बन कर उभरी हैं। कार्यक्रम के दौरान ऐसे मामलों में रिपोर्ट दर्ज करने और कार्रवाई के महत्व पर रोशनी डाली गई, वहीं नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत आदि के माध्यम से उपस्थित लोगों को महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन ¨हसा को समाप्त करने में भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बताया गया कि राष्ट्रीय गरिमा अभियान व्यक्तियों, समुदाय आधारित संगठनों, गैर सरकारी संगठनों और अनुसंधान विद्वानों का सामूहिक मंच है जो महिलाओं और बच्चों के खिलाफ जातिगत भेदभाव और यौन ¨हसा को रोकने और उन्हें दूर करने के लिए काम कर रहा है।