एनआरसी से केवल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चितित : घोष
एनआरसी से और कोई नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चिि
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : एनआरसी से और कोई नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चितित और परेशान हैं, क्योंकि बांग्लादेशियों पर ही उनका सब कुछ निर्भर है। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष ने कही। रविवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के विद्यासागर हॉल में आयोजित लीगल सेल की बैठक में घोष ने कहा कि हमारे परिवार में कितने सदस्य हैं, यह जानने की कोशिश करना क्या गलत है। एनआरसी भी ऐसा ही है। सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि किसी भी भारतीय नागरिक को देश से बाहर नहीं निकाला जाएगा। फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी क्यों चितित हैं। जाहिर सी बात है कि उनका अस्तित्व ही घुसपैठिए बांग्लादेशियों पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि खड़गपुर सदर में उपचुनाव होने जा रहा है, इसलिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डेबरा में बैठ कर पुलिस व शासकीय अधिकारियों को डराने-धमकाने की कोशिश की। चुन-चुन कर दागी अधिकारियों को यहां भेजा जा रहा है। गुंडे-बदमाश और माफियाओं को फिर से सक्रिय किया जा रहा है।