एक क्विटल आतिशाबाजी संग गिरफ्तार
पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत महिषादल थाना की पुलिस ने शनिवार को अभियान चल
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 06:50 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 06:24 AM (IST)
संवाद सूत्र, हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत महिषादल थाना की पुलिस ने शनिवार को अभियान चलाकर करीब एक क्विटल अवैध आतिशबाजी बरामद की। आतिशबाजी के साथ ही श्यामल दास नामक एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह अभियान महिषादल बाजार इलाके में चलाया। गिरफ्तार आरोपित को शनिवार को ही तमलुक जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपित को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। महिषादल थाना प्रभारी पार्थ विश्वास ने कहा कि दीपावली व कालीपूजा को लेकर पुलिस प्राशासन की ओर से अवैध आतिशबाजी के खिलाफ सघन अभियान शुरू किया गया है। इस क्रम में महिषादल बाजार क्षेत्र में एक क्विटल अवैध आतिशबाजी के साथ आरोपित को गिरफ्तार कर उसका कोर्ट चालान कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें