भाजयुमो की बैठक में संगठन पर चर्चा
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के सुभाषनगर स्थित जिला भाजपा काया
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के सुभाषनगर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में उपस्थित नेताओं में भाजपा जिलाध्यक्ष समित दास, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आर्शीवाद भौमिक, अभिजीत दे, अरुणाभ घोष आदि शामिल रहे।
बैठक के शुरू में संगठन की वार्षिक गतिविधियों का लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा परिवार की गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने में युवा मोर्चा का महत्वपूर्ण स्थान है। इसके माध्यम से जिले में बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ा जा चुका है। हालांकि अभी तक लक्ष्य पूरा नहीं हुआ है। संगठन इसका दायरा बढ़ाना चाहता है। संगठन के कार्यकर्ताओं की भावना है कि हर युवा को सब का साथ सब का विकास के नारे से जोड़ा जाए। इसके लिए जल्द कार्यक्रम तय किए जाएंगे। वहीं संगठन की ¨चता के केंद्र में कुछ महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव भी हैं। संगठन के कार्यकर्ताओं की इच्छा कि युवा इकाई इसमें सक्रिय भूमिका निभाए। बेहतर होगा नेतृत्व संगठन की भूमिका तय कर दे और जिम्मेदारियों का बंटवारा भी कर दे।