Move to Jagran APP

पर्यावरण की रक्षा को किया लालगढ़ मार्च

पर्यावरण प्रेमियों की संस्था Þद ग्रीन वॉक'के सदस्यों ने शनिवार को पश्चिम मेि

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Dec 2018 06:58 PM (IST)Updated: Sat, 22 Dec 2018 06:58 PM (IST)
पर्यावरण की रक्षा को किया लालगढ़ मार्च
पर्यावरण की रक्षा को किया लालगढ़ मार्च

जेएनएन, खड़गपुर : पर्यावरण प्रेमियों की संस्था Þद ग्रीन वॉक'के सदस्यों ने शनिवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर से लालगढ़ कूच अभियान शुरू किया। रविवार को लालगढ़ पहुंच कर संस्था के सदस्य लोगों को पेड़-पौधे व पर्यावरण संरक्षा का महत्व समझाएंगे।

loksabha election banner

शनिवार की सुबह मेदिनीपुर के स्टेशन रोड पर संस्था के सदस्यों ने जमायत की और पदयात्रा की शक्ल में लालगढ़ कूच अभियान का श्रीगणेश किया। पदयात्रा में राज्य के विभिन्न भागों के लोग शामिल थे। जिसमें शांतिपुर के सुब्रत विश्वास, संजीत काष्ठ और कुशल प्रमाणिक थे तो बनगांव के प्रसन्नजीत बसाक और कल्याणी के राहुल दे विश्वास । जिले के कोने-कोने से भी पर्यावरण प्रेमी इस पदयात्रा में शामिल हुए और लोगों से पर्यावरण रक्षा की अपील की। ग्रीन वॉक के सदस्यों ने कहा कि हमारी संस्था में अध्यक्ष या सचिव जैसे पद का कोई महत्व नहीं है और न ही हम सदस्यता अभियान आदि औपचारिकता में यकीन रखते हैं। हमारा एकमात्र उद्देश्य यही है कि लोग पर्यावरण और पेड़-पौधों के महत्व को समझें। यह जंगल महल का क्षेत्र है। जो स्वाभाविक रूप से हरा-भरा होना चाहिए, लेकिन आजकल जंगल महल में पेड़-पौधों को काफी नुकसान पहुंच रहा है, कहीं नजरें बचा कर तो कहीं खुलेआम पेड़ काट कर बेचे जा रहे हैं। पेड़ काटने वाले ठेकेदार पचास पेड़ों को काटने का ठेका लेते हैं लेकिन पांच सौ पेड़ काट कर बेच देते हैं। कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता। चोरी-छिपे पेड़ों को रातों रात काट कर बाजार में बेच देने की घटनाएं तो जब तब होती रहती है। इसीलिए हमने इस क्षेत्र में यह अभियान चलाने का निश्चय किया। अपने अभियान के केंद्र ¨बदु के तौर पर हमने लालगढ़ का चुनाव इसलिए किया, क्योंकि यह जंगल महल का मुख्य केंद्र है। माओवादी ¨हसा के दौरान बड़ी संख्या में पेड़ काट कर सड़कों पर फेंक दिए जाते थे। शनिवार की रात शालबनी के भातमोड़ में रात्रि विश्राम के बाद रविवार को सदस्य पदयात्रा करते हुए लालगढ़ पहुंचेगें और लोगों को पेड़-पौधों और पर्यावरण के महत्व के बारे में बताएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.