अंतरराष्ट्रीय प्राचार्य सम्मेलन में शामिल होंगे किशोर
खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर शहर स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-दो के प्राचार्य
By Edited By: Published: Thu, 02 Feb 2017 02:46 AM (IST)Updated: Thu, 02 Feb 2017 02:46 AM (IST)
खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर शहर स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-दो के प्राचार्य किशोर कुमार अंतरराष्ट्रीय प्राचार्य सम्मेलन में शामिल होने के लिए बुधवार को बैंकाक के लिए रवाना हो गए। यात्रा के पूर्व प्राचार्य किशोर कुमार ने कहा कि दो से पांच फरवरी तक बैंकाक में अंतरराष्ट्रीय प्राचार्य सम्मेलन का आयोजन किया गया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन से कुल आठ प्राचार्यों को इस सम्मेलन में शामिल होने का अवसर मिला है। कोलकाता संभाग से वह इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए जा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें