शांति का संदेश देगा 27 यूथ सेंटर का काली पूजा
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर में दुर्गोत्सव के समान ही कई
जागरण संवाददाता, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर में दुर्गोत्सव के समान ही कई जगहों पर बड़े बजट से काली पूजा महोत्सव का आयोजन भी किया जाता है। काली पूजा महोत्सव को लेकर भी बनाए जाने वाले थीम पंडाल व प्रतिमाओं को देखने के लिए काफी तादाद में दर्शनार्थी उमड़ते हैं। शहर के झपाटापुर स्थित संस्था 27 यूथ सेंटर की ओर से काली पूजा महोत्सव में शांति का संदेश देने का निर्णय लिया गया है।
भगवान बुद्ध के शांति संदेश के आधार पर यहां काली पूजा का पंडाल बनाया जा रहा है। संगठन की ओर से इस बार लगातार 24वें वार्षिक काली पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पंडाल का उद्घाटन 26 अक्टूबर को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही गरीबों के बीच वस्त्रदान भी किए जाएंगे। 28 अक्टूबर को हजारों लोगों के बीच महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। पूजा महोत्सव को लेकर पंडाल बनाने के लिए रविवार की शाम को यहां खूंटी पूजा का आयोजन भी किया गया है। पूजा महोत्सव के आयोजन में संस्था के अध्यक्ष मिथिलेश सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल, महासचिव मधुसूदन त्रिवेदी समेत सभी लोग सक्रिय योगदान दे रहे हैं। संस्था के मुख्य सलाहकार रविशंकर पांडेय ने कहा कि पूजा महोत्सव में हमलोग लोगों को शांति का संदेश देंगे। इसी थीम पर पंडाल बनाया जा रहा है। जो लोगों को काफी पसंद आएगा।