मेदिनीपुर में एम्बुलेंस का उद्घाटन
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर में कान्फेडरेशन आफ ईस्टर्न
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर :
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर में कान्फेडरेशन आफ ईस्टर्न चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ( इंटरनेशनल) की ओर से मंगलवार को एम्बुलेंस परिसेवा का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष डा आलोक राय ने किया। इस मौके पर आनंद गोपाल माईती, कंचन धाड़ा सहित काफी तादाद में लोग मौजूद रहे। संस्था के सचिव चंदन राय ने कहा कि संगठन की ओर से एम्बुलेंस परिसेवा का उद्घाटन किया गया है। इससे लोगों को सुविधाएं मिलेगी। एम्बुलेंस में आइसीयू की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि कई लोग एम्बुलेंस परिसेवा से लाभ कमाते हैं, लेकिन हमलोगों ने आम जनता के हितों को लेकर परिसेवा का आरंभ किया है।नो प्राफीट नो लॉस के आधार पर हमलोग यह एम्बुलेंस परिसेवा आम लोगों को उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से व्यापारियों के हितों को लेकर गतिविधियां चलाने के साथ ही विभिन्न समय पर सामाजिक जनकल्याणकारी कार्यों का आयोजन भी बराबर किया जाता है। जिसमें संगठन से जुड़े सभी सदस्य उत्साह से शामिल होते हैं।