Move to Jagran APP

अविर्भाव दिवस पर समझा अध्यात्म का महत्व

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के गोलकुआंचक स्थित भारत सेवाश्रम

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 07:00 PM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2019 07:00 PM (IST)
अविर्भाव दिवस पर समझा अध्यात्म का महत्व
अविर्भाव दिवस पर समझा अध्यात्म का महत्व

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के गोलकुआंचक स्थित भारत सेवाश्रम संघ में विगत शुक्रवार से आयोजित संस्थापक स्वामी प्रणवानंदजी महाराज के 124वें जन्म दिवस पर आयोजित समारोह रविवार को संपन्न हो गया। इस दौरान हजारों की संख्या में भक्तों ने अध्यात्म के महत्व को समझा।

loksabha election banner

विगत शुक्रवार से आयोजित समारोह के दौरान बड़ी संख्या में आध्यामिक व धार्मिक कर्मकांड किए गए। समारोह के दौरान स्वामी मिलनानंदजी महाराज और स्वामी आत्मास्थानंदजी महाराज ने भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किस तरह उन्होंने अपने अनुयायियों व भक्तों को सेवा और कल्याण कार्य से जोड़ कर एक मिसाल कायम की। जिसका अनुसरण आज भी लाखों लोग कर रहे हैं। महाराज का जीवन दर्शन यही कहता है कि सेवा, कल्याण और आत्मिक उन्नति ही मानवता का सार है। इसके बगैर मानव जीवन अधूरा है। प्रवचन के साथ ही समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अन्नकूट महोत्सव का आयोजन भी किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.