प्रसिद्ध है खरीदाबाजार का काली पूजा महोत्सव
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत ºड़गपुर के खरीदाबाजार का काली पूज
जागरण संवाददाता, खड़गपुर :
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत ºड़गपुर के खरीदाबाजार का काली पूजा महोत्सव काफी प्रसिद्ध है। यहां पर मां काली की सबसे ऊंची प्रतिमा प्रतिष्ठित कर हर वर्ष धूमधाम के साथ पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। पूजा महोत्सव के आयोजन में खरीदाबाजार काली पूजा कमेटी से जुड़े तमाम सदस्यों के साथ ही स्थानीय व्यापारी व परिजन भी उत्साह से हिस्सा लेते हैं। खरीदाबाजार में इस वर्ष लगातार 55वां वाíषक कालीपूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पहले यहां पंडाल बनाकर पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाता था, लेकिन कुछ वर्ष पहले पूजा स्थल पर मां काली की एक विशाल स्थाई मंदिर का निर्माण कर दिया गया। मंदिर के आगे मां शारदा व ठाकुर रामकृष्ण परमहंस की प्रतिमा भी प्रतिष्ठित की गई है। इसी मंदिर में करीब 20 फीट ऊंची मां काली की प्रतिमा प्रतिष्ठित कर पूजा महोत्सव का आयोजन इस वर्ष भी किया जाएगा। प्रतिमा का निर्माण मंदिर में ही किया जाएगा। पूजा महोत्सव को लेकर मंदिर में रंग रोगन व साज सजावट का कार्य शुरू कर दिया गया है। विधि विधान के साथ पूजा महोत्सव के दौरान हजारों लोगों के बीच महाप्रसाद भी बांटे जाएंगे। यहां मां काली की सबसे ऊंची प्रतिमा का दर्शन करने के लिए दूर-दूराज से भी काफी तादाद में श्रद्धालु आते हैं। इसके अलावा विसर्जन शोभायात्रा में भी काफी तादाद में लोग हिस्सा लेते हैं। वाíषक काली पूजा महोत्सव को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।