मुख्यमंत्री कोष में दिया दान
पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत हल्दिया की सामाजिक संस्था मैत्री भवन ने केरल के
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 07:07 PM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 07:07 PM (IST)
संवाद सूत्र, हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत हल्दिया की सामाजिक संस्था मैत्री भवन ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए संग्रहीत राशि सोमवार को मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करा दी। इसकी घोषणा संस्था की ओर से की गई। संस्था के महासचिव आशीष कुमार हाजरा ने कहा कि केरल में आई भीषण बाढ़ के बाद से ही हम पीड़ितों के लिए सहायता व धन संग्रह अभियान में लगे थे। कड़ी मशक्कत के बाद हमने कुछ धनराशि जमा की। इसमें अपनी ओर से सहायता मिला कर कुल 51 हजार रुपये का चेक सोमवार को बनाया गया। इसे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मार्फत केरल की राज्य सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि हम अपने बाढ़ पीड़ित भाई-बहनों की मदद कर सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें