डॉग शो में शामिल हुए 30 प्रजाति के श्वान
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर क्लब में 13वां डॉग शो रविवार क
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर क्लब में 13वां डॉग शो रविवार को उद्घाटित हुआ। कीíतका राजोरिया ने औपचारिक रूप से शो का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में पार्थ शेखर चटर्जी, सुदेशना मित्रा, उदय रंजन पाल आदि शामिल थे। इस साल आठ जिले से 30 प्रजाति के 140 श्वान प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। शो में भाग लेने वाले श्वानों के हैरतअंगेज करतब देख लोगों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। अलग-अलग वर्गों में पुरस्कार बांटे गए। आयोजकों ने कहा कि समय के साथ डॉग शो का चलन बढ़ रहा है। पहले यह उच्च वर्ग का शगल माना जाता था, लेकिन अब इसे निम्न मध्यवर्गीय परिवार के लोग भी अपना रहे हैं। यह बड़ी संख्या में रोजगार का माध्यम भी बनता जा रहा है। आने वाले दिनों में इसकी अहमियत और बढ़ेगी।