गणपति प्रतिमा विसर्जन में उमड़े भक्त
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर में गणपति प्रतिमाओं का विसर्ज
जागरण संवाददाता, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर में गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन का क्रम जारी है। खरीदा गुरुद्वारा साहिब के निकट शाइ¨नग स्टार क्लब की ओर से आयोजित गणपति उत्सव के क्रम में गुरुवार को प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के पहले पंडाल से गणपति की विशाल प्रतिमा को लेकर इलाके में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा समापन के बाद प्रतिमा को भसराघाट स्थित स्वर्णरेखा नदी में विसर्जित किया गया। विसर्जन के पहले बुधवार को पंडाल के सामने पूजा कमेटी की ओर से हजारों लोगों के बीच महाप्रसाद भी वितरित किया गया।
दूसरी ओर भगवानपुर में मिलन ब्वायज क्लब की ओर से आयोजित गणपति पूजा महोत्सव के क्रम में भी गुरुवार को एक विशाल शोभायात्रा निकाल कर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। विसर्जन शोभायात्रा देखने के लिए सड़कों पर लोगों का हुजूम भी उमड़ पड़ा था। कई अन्य जगहों पर भी आयोजित गणपति उत्सव के दौरान गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाल कर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा का कड़ा इंतजाम भी किया गया था।