Move to Jagran APP

वार्ड-20 में चला डेंगू जागरूकता अभियान

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के वार्ड-20 में नगरपालिका प

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Jul 2019 06:47 PM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 06:42 AM (IST)
वार्ड-20 में चला डेंगू जागरूकता अभियान
वार्ड-20 में चला डेंगू जागरूकता अभियान

जागरण संवाददाता, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के वार्ड-20 में नगरपालिका प्रशासन की ओर से डेंगू के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। 29 जुलाई से यह अभियान शुरू किया गया है। अभियान लगातार दो अगस्त तक चलाने का निर्णय लिया गया है।

loksabha election banner

अभियान के तहत नगरपालिका की स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को डेंगू व अन्य मच्छरजनित बीमारियों के खिलाफ जागरूक कर रहे है। घर व आस-पास के इलाके में जलजमाव के साथ ही मच्छरजनित बीमारियों से पीड़ितों के विषय में जानकारी इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी इकट्ठा कर रही है। वार्ड में रेल कॉलोनियों के साथ ही रेल बस्तियों में भी यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वार्ड के सभासद सह नगरपालिका के अध्यक्ष प्रदीप सरकार ने कहा कि डेंगू के खिलाफ जागरूकता अभियान शहर के सभी वार्डों में शुरू किया गया है। इस क्रम में वार्ड-20 में भी 29 जुलाई से लेकर दो अगस्त तक अभियान चलाया जाएगा। मच्छजनित बीमारियों से पीड़ितो के विषय में भी जानकारी इकट्ठा करने का निर्देश स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया है। इसके अलावा लोगों से घर व आस-पास के जगहों पर जलजमाव न होने देने की अपील भी हमलोग कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.