महिषादल से अस्वस्थ सारस का उद्धार
पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत महिषादल में एक अस्वस्थ सारस पक्षी का उद्ध
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 07:00 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 07:00 PM (IST)
जागरण संवाददाता, खड़गपुर : पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत महिषादल में एक अस्वस्थ सारस पक्षी का उद्धार किया गया। स्थानीय भारत सेवाश्रम के पास यह पक्षी अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। पक्षी को देखने के बाद इसकी जानकारी लोगों ने वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग के कर्मियों ने मौके पर आकर पक्षी को अपने संरक्षण में ले लिया। हल्दिया वन विभाग के रेंजर प्रकाश माईती ने कहा कि एक अस्वस्थ सारस पक्षी का उद्धार किया गया है। संभवत: कोई विषाक्त चीज खाने की वजह से यह सारस अचेत हो गया था। स्वस्थ होने के बाद पक्षी को वन में छोड़ दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें