अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत
राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात राहगीर गंभीर रूप से घायल हालत में मिला। अस्पताल
जासं, खड़गपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात राहगीर गंभीर रूप से घायल हालत में मिला। अस्पताल ले जाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण कराया है। घटना पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत कांथी-एगरा मार्ग की है। कांथी थाना क्षेत्र के चौरंगी-दारुआ सड़क पर गुरुवार की शाम एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हालत में मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे उठा कर महकमा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समाचार प्रेषण तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। हालांकि उसकी अनुमानित उम्र 50 साल के आसपास होने का अनुमान लगाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर उक्त प्रौढ़ को काफी देर से इधर-उधर टहलते देखा गया था। संभवत: इस बीच किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।