पेड़ पर फंदे से झूलता मिला अज्ञात महिला का शव
दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर - आद्रा संभाग के मेदिनीपुर स्टेशन के नजदीक अज्ञा
जासं, खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर - आद्रा संभाग के मेदिनीपुर स्टेशन के नजदीक अज्ञात महिला का श?व पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण कराया है।
जानकारी के मुताबिक मेदिनीपुर रेलवे स्टेशन परिसर से चंद फर्लांग की दूरी पर पेड़ है। सुबह उस पेड़ पर महिला का शव फंदे से झूलता देख स्थानीय लोग सकते में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। अलबत्ता उसकी उम्र 55 से 60 साल के बीच होने का अनुमान है। प्रथम ²ष्टया मामला आत्महत्या का ही माना गया। हालांकि अधिकारियों ने पूरी जांच के बाद ही निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कही। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आस - पास के थानों से संपर्क किया है।