पेड़ पर फंदे से झूलता मिला वृद्ध का शव
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल में वृद्ध का शव पेड़ पर फंदे से झूलता मिल
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 07:03 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:18 AM (IST)
जासं, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल में वृद्ध का शव पेड़ पर फंदे से झूलता मिला। मामला खुदकुशी का बताया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। शनिवार को घाटाल के द्वंदीपुर निवासी अनिल मंडल (60) का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित मिद्या तालाब के पास स्थित पेड़ पर फंदे से झूलता मिला। प्रथम ²ष्टया मामला खुदकुशी का बताया गया। थाने में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच-पड़ताल से पुलिस इस निर्ष्कष पर पहुंची कि मृत वृद्ध की आर्थिक परिस्थिति ठीक नहीं थी। इससे वे परेशान रहते थे। समझा जाता है कि इसी वजह से उन्होंने पेड़ पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें