फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर तहसील के दांतन में विवाहिता का शव कमर
जासं, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर तहसील के दांतन में विवाहिता का शव कमरे में फंदे से झूलता मिला। मामला खुदकुशी का बताया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के मुताबिक दांतन थाना क्षेत्र के चाउलिया गांव निवासी सोहिनी माईती (23) का शव रविवार को कमरे में फंदे से झूलता मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला खुदकुशी का बताया गया। घटना के आलोक में स्थानीय थाने में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक सोहिनी का ब्याह करीब नौ महीने पहले सरकारी कर्मचारी अभिजीत के साथ हुआ था। दोनों एगरा के रहने वाले थे। शादी के बाद दोनों दांतन के चाउलिया में किराए का मकान लेकर रहने लगे। समझा जाता है कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के चलते सोहिनी ने यह कदम उठाया।