पेड़ पर फंदे से झूलता मिला महिला का शव
झाड़ग्राम जिला अंतर्गत बेलियाबेड़ा में महिला का शव पेड़ पर फंदे से झूलता ि
By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 10:04 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 10:04 PM (IST)
जासं, खड़गपुर : झाड़ग्राम जिला अंतर्गत बेलियाबेड़ा में महिला का शव पेड़ पर फंदे से झूलता मिला। मौत की वजहों का खुलासा नहीं हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। बेलियाबेड़ा थाना क्षेत्र के कुजड़ा में सोमवार की शाम महिला का शव झुरमुट के बीच स्थित पेड़ पर फंदे से झूलता मिला। गमछे से गले में फंदा कसा हुआ था। घटना के आलोक में स्थानीय थाने में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया। मृत महिला की शिनाख्त स्थानीय पंचायत क्षेत्र के अपर्णा खिलाड़ी (45) के तौर पर की गई। पुलिस के मुताबिक मृत महिला विधवा थी। उसके पति की मौत करीब 10 साल पहले हो गई थी। मौत आत्महत्या है या कुछ और, इसका खुलासा नहीं हो सका। अधिकारियों ने पूरी जांच के बाद ही निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें