Move to Jagran APP

कांथी में चचेरे भाई के हमले में किशोर की मोत

पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत कांथी में चचेरे भाई के छुरे के वार से किश्

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Mar 2018 02:59 AM (IST)Updated: Thu, 15 Mar 2018 02:59 AM (IST)
कांथी में चचेरे भाई के हमले में किशोर की मोत
कांथी में चचेरे भाई के हमले में किशोर की मोत

संवाद सूत्र, हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत कांथी में चचेरे भाई के छुरे के वार से किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक कांथी के आदिलागोड़ी गांव में स्थानीय मन्ना के परिवार के यहां बुधवार की सुबह सभी लोग भोजन कर रहे थे, लेकिन तभी जयदेव मन्ना ने अपनी चचेरी बहन मुनमुन मन्ना (15) पर छुरे से वार कर दिया। जिससे मुनमुन गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी जयदेव मन्ना को गिरफ्तार कर लिया, जो मुनमुन के ताऊ का बेटा है। जयदेव ने हमला क्यों किया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस परिवार में संपति को लेकर विवाद चल रहा है। संभवत: इसी को लेकर यह घटना हुई। वहीं मुनमुन की मां मौमिता ने कहा कि बेटी को स्कूल जाने की जल्दी थी। इसलिए उसने मुनमुन को पहले खाने के लिए दिया। जयदेव इसी से आपे से बाहर हो गया और उसने आवेश में आकर मुनमुन पर छुरे से वार कर दिया। पुलिस अधीक्षक वी. सोलोमन नेश कुमार ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही हत्या के पीछे का कारणों का पता लगाया जा सकेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.