Move to Jagran APP

असम नरसंहार के विरोध में भी दिखी कांग्रेस की गुटबाजी

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर में असम नरसंहार के खिलाफ विरो

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 07:17 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 07:17 PM (IST)
असम नरसंहार के विरोध में भी दिखी कांग्रेस की गुटबाजी
असम नरसंहार के विरोध में भी दिखी कांग्रेस की गुटबाजी

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर में असम नरसंहार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भी कांग्रेस की गुटबाजी सतह पर नजर आ गई। संगठन के दो धड़े ने समान मुद्दे पर अलग-अलग विरोध प्रदर्शन किया। एक ने चक्का जाम तो दूसरे ने पदयात्रा निकाल कर घटना पर विरोध जताया।

loksabha election banner

असम के तिनसुकिया में पांच बांग्लाभाषी युवकों की हत्या के खिलाफ शनिवार की सुबह मेदिनीपुर के विद्यासागर सारिणी से जिलाध्यक्ष समीर राय के समर्थक माने जाने वाले टाउन अध्यक्ष शांति दत्ता के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। इस रैली में खुद राय के साथ ही शमशाद हुसैन, मोहम्मद सैफुल आदि शामिल हुए। दूसरी ओर पार्टी के दूसरे धड़े ने जगन्नाथ मंदिर के समक्ष सड़क जाम कर करीब एक घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप कर दिया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं में सोमेन खान, मंटू अहमद, पार्थ भट्टाचार्य आदि शामिल रहे। वक्ताओं ने कहा कि असम में जब तक कांग्रेस का राज था कभी ऐसी घटना नहीं हुई। निश्चित रूप से इस घटना के लिए भाजपा जिम्मेदार है। जो ¨हसा को रोक पाने में पूरी तरह से विफल रही। अलग-अलग प्रदर्शन पर जिलाध्यक्ष समीर राय ने कहा कि पार्टी एक है। एक ही मुद्दे पर अलग-अलग प्रदर्शन में आखिर बुराई क्या है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.