नौनिहालों ने लिया जादूगरी का आनंद
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के विद्यासागर हॉल में बच्चों के ि
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के विद्यासागर हॉल में बच्चों के लिए बुधवार को विशेष जादू शो का आयोजन किया गया था। करीब चार सौ बच्चों ने इसका आनंद लिया। जादूगर जेसी सरकार ने कहा कि जादू मुख्य रूप से बच्चों के लिए है। हालांकि बड़े भी इसका आनंद लेते हैं, लेकिन बच्चे खास तौर से इस ओर आकर्षित होते हैं। पहले स्कूलों में इसका आयोजन होता था, लेकिन आज के दौर में स्कूलों में शो करना संभव नहीं रह गया है, इसीलिए खास तौर से बच्चों के लिए भी उन्होंने आज यह विशेष शो रखा, जिसमें करीब चार सौ बच्चे शामिल हुए। बच्चों को शो देखने के लिए छूट भी दी गई थी। यह शो दोपहर के वक्त रखा गया था, जबकि शाम को उनका नियमित शो चलता है। जिसे कोई भी शुल्क देकर देख सकता है। मेदिनीपुर मिशन स्कूल की प्रधानाध्यापिका आदिकना माईती ने कहा कि जादू का यह शो बच्चों के लिए खासा मनोरंजक रहा। यह बच्चों को शिक्षा की एकरसता से बाहर निकालने में सक्षम है। इससे उन्हें बोझिलता से मुक्ति मिलती है।