Move to Jagran APP

दीघा से कोलकाता रवाना हुईं मुख्यमंत्री

पूर्व मेदिनीपुर जिले का तीन दिवसीय दौरा खत्म कर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बन

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Dec 2018 06:16 PM (IST)Updated: Fri, 07 Dec 2018 06:16 PM (IST)
दीघा से कोलकाता रवाना हुईं मुख्यमंत्री
दीघा से कोलकाता रवाना हुईं मुख्यमंत्री

संवाद सूत्र, हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर जिले का तीन दिवसीय दौरा खत्म कर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को कोलकाता रवाना हो गईं। राज्य के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी उनके साथ रहे।

prime article banner

बता दें कि तीन दिवसीय पूर्व मेदिनीपुर दौरे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को दीघा पहुंची थीं। उन्होंने भगवानपुर के बाजकुल में प्रशासनिक सभा को संबोधित किया था, वहीं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में भी उन्होंने पर्यटन और उद्योग को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि दीघा और मंदारमणि समेत जिले में जितने भी पर्यटन केंद्र हैं, उनका विकास किया जाए। स्वच्छता पर सबसे ज्यादा जोर दिया जाए। दीघा में पर्यटकों की संख्या बेहिसाब बढ़ी है। इसे और सुंदर बनाने के लिए दीघा में स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर को नवनिर्मित कर सुंदर बनाया जाए। जिससे दीघा आने वाले पर्यटकों के यह भी आकर्षण का केंद्र बने। मातहतों को कई तरह के निर्देश देने के बाद शुक्रवार की दोपहर 1.15 बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता को रवाना हो गईं। दीघा स्थित हेलीपैड मैदान से भी उन्होंने हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी। इस दौरान परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी उनके साथ रहे। वरीय अधिकारियों ने उन्हें विदाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.