फंदे से झूलती मिली महिला की लाश
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर टाउन थाना क्षेत्र के धन¨सह म
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 05:39 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 05:39 PM (IST)
जागरण संवाददाता, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर टाउन थाना क्षेत्र के धन¨सह मैदान में महिला का शव कमरे में फंदे से झूलता मिला। मामला खुदकुशी का बताया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण कराया है। जानकारी के मुताबिक धन¨सह मैदान निवासी महिला का शव शनिवार को कमरे में फंदे से झूलता मिला। घटना के आलोक में स्थानीय थाने में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया। मृतका की शिनाख्त ए. लता (32) के रूप में की गई। प्रथम ²ष्टया मामला खुदकुशी का बताया गया। समझा जाता है कि मानसिक अवसाद के चलते महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें