Move to Jagran APP

पर्यावरण सुरक्षा को निकाली बाइक रैली

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर से पर्यावरण सुरक्षा के आह्वान के

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Aug 2019 07:00 PM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 07:00 PM (IST)
पर्यावरण सुरक्षा को निकाली बाइक रैली
पर्यावरण सुरक्षा को निकाली बाइक रैली

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर से पर्यावरण सुरक्षा के आह्वान के साथ शनिवार काोबाइक रैली निकाली गई। Þजंगल बचाओ, पर्यावरण बचाओ'के आह्वान के साथ यह रैली रांची पहुंच कर समाप्त होगी।

loksabha election banner

मेदिनीपुर आ स्पोर्टस एंड एडवेंचर एसोसिएशन के तत्वावधान में निकाली गई रैली का उद्धाटन शनिवार को अपर जिलाधिकारी उत्तम अधिकारी ने किया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में एसडीओ दीन नारायण घोष, वन अधिकारी डी. राजा तथा समाज सेवी सुजाता दलोई आदि शामिल रहे। आयोजक संस्था मासा की ओर से गौतम भगत ने कहा कि हमारी संस्था इसी साल के अप्रैल महीने में बनी। जंगल बचाओ , पर्यावरण बचाओ के आह्वान के साथ हमने यह यात्रा शुरू की। 12 बाइकों पर कुल 18 यात्री इसमें सवार होंगे। मेदिनीपुर से चल कर यह रैली झाड़ग्राम में रुकेगी। वहीं से कुछ और यात्री इसमें शामिल होंगे। इसके बाद रैली लगातार यात्रा करते हुए रांची पहुंचेगी। रांची में ही इसकी यात्रा समाप्त होगी। इस रैली का एकमात्र उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। क्योंकि पर्यावरण पर इन दिनों गंभीर खतरा मंडरा रहा है। कहने को तो हर साल पौधारोपण के नाम पर बड़े पैमाने पर पेड़ लगाए जाते हैं। लेकिन कहना मुश्किल है कि उनमें से कितने वाकई बच पाते हैं। विकास के नाम पर जंगल के जंगल साफ हो रहे हैं। समाज के लिए विकास जरूरी है। लेकिन यह पर्यावरण की कीमत पर नहीं होना चाहिए। क्योंकि पेड़ - पौधे मनुष्य के सच्चे साथी हैं। उन्हें हर हाल में बचाना होगा। तभी मानवता का अस्तित्व बच पाएगा। इसके लिए जरूरी है कि पर्यावरण का संदेश समाज के निचले स्तर तक पहुंचे। इस उद्देश्य के लिए ऐसी रैलियों का काफी महत्व है। क्योंकि यह रिहायशी इलाकों से होकर गुजरेगी तो इसके माध्यम से लोगों को संदेश देना आसान होगा। उन्होंने कहा कि यदि संगठन का यह मकसद कामयाब हुआ तो हम अगले कदम के तौर पर कुछ और क्रांतिकारी कदम उठाने की सोच सकते हैं। जिससे नागरिक समाज के हित में कुछ ठोस किया जा सके।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.