अभिनंदन की कुशलता को किया यज्ञ
यह देश के करोड़ों लोगों की दुआ का ही असर है कि भारतीय
जागरण संवाददाता, खड़गपुर : यह देश के करोड़ों लोगों की दुआ का ही असर है कि भारतीय वायु सेना के विग कमांडर अभिनंदन वर्तमान सकुशल अपने वतन लौट आए हैं। उनकी सदैव कुशलता के लिए पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के छत्तीसपाड़ा में नागरिकों की ओर से यज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार की ओर से आयोजित यज्ञ में शारदा शर्मा, पुष्पा शर्मा, लक्ष्मी स्वामी, दुलारी देवी समेत काफी तादाद में लोग मौजूद रहे।
यज्ञ स्थल के पास तिरंगे के साथ ही अभिनंदन की तस्वीर भी लगाई गई थी। यज्ञ व पूजा पाठ के बाद लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। शारदा शर्मा ने कहा कि अभिनंदन ने जिस बहादुरी के साथ पाकिस्तान में एफ-16 विमान को मार गिराने के साथ ही खुद को भी सुरक्षित रखा। इससे हम सभी देशवासी में उनके प्रति गर्व व्याप्त है। अभिनंदन जैसा योद्धा के जीवन में सदैव कुशलता बनी रहे। इसके लिए हमलोगों ने वैदिक विधि विधान के साथ यज्ञ किया। जिसमें महिलाओं सहित लोगों ने उत्साह से हिस्सा लिया।