हादसे के बाद लोगों ने सिविक वॉ¨लटियरों को पीटा
पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत महिषादल के गोपालपुर में बुधवार को यात्री बस के
संवाद सूत्र, हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत महिषादल के गोपालपुर में बुधवार को यात्री बस के पलट जाने से 15 यात्री घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई गई है। वाकये से नाराज लोगों ने मौके पर मौजूद सिविक वॉ¨लटियरों की पिटाई कर दी।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह मेदिनीपुर से हल्दिया जा रही बस महिषादल के गोपालपुर के पास बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को तमलुक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं 12 अन्य घायलों को महिषादल प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए नाराज लोगों ने सिविक वॉ¨लटियरों की पिटाई कर डाली। आक्रोशित लोगों ने कहा कि पुलिस की लापरवाही के चलते अक्सर हादसे होते रहते हैं। तीन दिन पहले इसी स्थान पर हादसा हुआ था। पुलिस का पूरा ध्यान भारी वाहनों के चालकों से वसूली पर रहता है। इसी वजह से दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिसका खामियाजा राहगीर भुगतते हैं। मसले पर महिषादल थाना प्रभारी पार्थ विश्वास का कहना है घटना से आक्रोशित ग्रामीणों के साथ कुछ कहासुनी हुई थी। उनकी शिकायतों पर गौर किया जाएगा।