बीएमएस का मना 64वां स्थापना दिवस
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर में भारतीय मजदूर संघ का 64
जागरण संवाददाता, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर में भारतीय मजदूर संघ का 64वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ की ओर से साउथ साइड स्थित सांगठनिक कार्यालय के अलावा नीमपुरा स्थित बीसीएन शेड सहित अन्य जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रह्लाद ¨सह, गणेश चंद्र सिन्हा, प्रताप कुमार पात्र समेत काफी तादाद में लोग जुटे। प्रह्लाद ¨सह ने रेल प्रशासन पर रेल मजदूरों के शोषण का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों से अपने हक को लेकर एकजुट होकर जोरदार आंदोलन करने की अपील की। प्रताप कुमार पात्र ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस समारोह का पालन किया गया है। बीएमएस देश की सबसे बड़ी मजदूर संगठन है। संगठन से जुड़े लाखों की संख्या में असंगठित व संगठित मजदूर हैं। हमलोग सभी मजदूरों के हक लेकर निरंतर आवाज बुलंद करते रहेंगे।