Move to Jagran APP

बचाए गए समुद्र में डूब रहे 12 मछुवारे

पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत दीघा के समुद्र में शुक्रवार को मछली पकड़ने

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 09:37 PM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 09:37 PM (IST)
बचाए गए समुद्र में डूब रहे 12 मछुवारे
बचाए गए समुद्र में डूब रहे 12 मछुवारे

संवाद सूत्र, हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत दीघा के समुद्र में शुक्रवार को मछली पकड़ने गए 12 मछुवारों को डूबने से बचा लिया गया। सभी मछुवारे सुबह एक ट्रॉलर में सवार होकर मछली पकड़ने के लिए गहरे समुद्र की ओर जा रहे थे, लेकिन उसी दरम्यान ट्रॉलर पलट जाने से सभी मछुवारे समुद्र में गिर गए। ट्यूब आदि के सहारे मछुवारे समुद्र में तैरने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर आस-पास में स्थित मछुवारों का एक अन्य दल बचाव के लिए आगे बढ़े, वहीं दीघा थाने की पुलिस भी बचाव र्किमयों के साथ मौके पर पहुंची। हादसे की जानकारी मिलने पर काफी तादाद में लोग समुद्र के किनारे जमा हो गए। सभी लोग मछुवारों के सकुशल वापस आने की कामना करने लगे। थोड़ी देर बाद ही सभी मछुवारे सकुशल वापस समुद्र किनारे लौट आए। जहां प्रारंभिक चिकित्सा के बाद मछुवारों को उनके घर वापस भेज दिया गया। दीघा थाना प्रभारी बासुकी बनर्जी ने कहा कि समुद्र में एक ट्रॉलर पलट जाने से मछुवारों की जान पर बन आई थी, लेकिन सभी को सकुशल बचा लिया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.