तेंदुए के आतंक से उड़ी करिमूल हक की नींद
संवाद सूत्रमालबाजार लॉकडाउन के कारण लोग घरों से नहीं निकल रहें है। चारों ओर सन्नाटा
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 May 2020 08:45 PM (IST)Updated: Sun, 10 May 2020 06:18 AM (IST)
संवाद सूत्र,मालबाजार : लॉकडाउन के कारण लोग घरों से नहीं निकल रहें है। चारों ओर सन्नाटा है। इसके कारण वन्य जीव जंगल से निकलकर कोहराम मचा रहें है। लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। पद्मश्री करिमूल भी तेंदुए से परेशान है। आज सुबह एक तेंदुआ उनके आंगन से बकरी उठा कर ले गयी। बागान से बकरी का शव मिला। करिमूल हक राजाडांगा ग्राम पंचायत के धलाबाड़ी इलाके में रहते है। उन्होंने बताया कि रोजाना इलाके में तेंदुआ-बाघ दिख जाता है, इसके कारण रात को ठीक से सो नहीं पाता। इस संबंध में आपालचांद रेंजर के काठामबाड़ी बिट के बिट ऑफिसर राजेश भूमिच ने बातया कि यदि हमें कोई शिकायत मिलती है, तो हम पिंजड़ा लगा देंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें