जलपाईगुड़ी के मेटली थाना क्षेत्र में महिला के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म
जलपाईगुड़ी जिला के मेटली थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक महिला के साथ उसके पड़ोसी ने ही हथियार का भय दिखाकर दुष्कर्म किया।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Wed, 10 Oct 2018 09:17 PM (IST)Updated: Wed, 10 Oct 2018 09:17 PM (IST)
मालबाजार [संवादसूत्र]। जलपाईगुड़ी जिले के मेटली बाजार इलाके में मंगलवार की रात पड़ोसी द्वारा एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से आरोपित युवक फरार है। रात में ही इस मामले की प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीडि़त महिला को शारीरिक जांच के लिए भेजा गया है।
बताया गया कि महिला पालतू पशु लाने के लिए कुर्ति नदी के किनारे गई थी। उसी दौरान उसके पड़ोस के युवक ने हथियार के बल पर धमका कर महिला को नागेश्वरी चाय बागान के पास ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला ने किसी तरह से युवक के चंगुल से छूट कर जान बचाई। घर आकर उसने परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की पूरी जानकारी दी। स्थानीय लोगों को युवक को दबोच लिया तथा जमकर धुनाई की। इसके बाद युवक इलाके से फरार हो गया। घटना को लेकर पूरे मेटली इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें