Move to Jagran APP

जयंती पर याद किए गए स्वामी विवेकानंद

- विभिन्न जगहों पर शोभायात्रा व प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रतिमाओं में किया गया माल्यार्पण

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 05:54 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 05:54 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए स्वामी विवेकानंद
जयंती पर याद किए गए स्वामी विवेकानंद

- विभिन्न जगहों पर शोभायात्रा व प्रतियोगिताओं का आयोजन, प्रतिमाओं में किया गया माल्यार्पण

prime article banner

जेएनएन, जलपाईगुड़ी/वीरपाड़ा: राज्य के दूसरे शहरों की तरह जलपाईगुड़ी, वीरपाड़ा, मालबाजार, नागराकाटा, अलीपुरद्वार समेत विभिन्न शहरों में बड़े ही धूमधाम से विवेकानंद जयंती मनाई गई। इस दिन सुबह जलपाईगुड़ी के रामकृष्ण मिशन के महाराज स्वामी शिवप्रेमानंद ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर रामकृष्ण मिशन से एक प्रभात फेरी भी निकाली गई। लेकिन कोरोना के कारण इस बार कई कार्यक्रमों में कटौती की गई है। दूसरी ओर जलपाईगुड़ी नगरपालिका, युवा कल्याण विभाग और स्वामी विवेकानंद क्लब की ओर से मोहरीपाड़ा स्थित विवेकानंद प्रतिमा में माल्यार्पण कर एक रंगारंग शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर नगरपालिका की चेयरपर्सन पापिया पाल, प्रशासक बोर्ड के सदस्य संदीप महतो, सैकत चटर्जी समेत अन्य मौजूद थे।

दूसरी ओर वीरपाड़ा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर यूनिट की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर 70 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस दौरान संगठन की ओर से विवेकानंद के आदर्शो को अपनाने की अपील की गई। कार्यक्रम में उत्तर बंगाल प्रांतीय जनजाति प्रमुख व कूचबिहार विभाग के संयोजक श्याम लोहार, मदारीहाट के विधायक मनोज तिग्गा समेत अन्य एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दिन मदारीहाट-वीरपाड़ा ब्लॉक की ओर से विवेक चेतना उत्सव मनाया गया। इस मौके पर एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। फिर चित्रांकन प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां के कार्यक्रम में मदारीहाट के बीडीओ शैरेन तामांग, ब्लॉक एसीओ अभिजीत दत्त, पंचायत समिति के सदस्य चंपा सरकार समेत अन्य मौजूद थे।

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर क्रीड़ा व कल्याण विभाग, मेटली ब्लॉक प्रशासन और मटियाली पंचायत समिति के संयुक्त तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। जो मंगलबाड़ी बाजार से निकलकर विभिन्न इलाकों का भ्रमण करते हुए चालसा के पास आकर समाप्त हुई। इसमें मेटली के बीडीओ विप्लव विश्वास, मटियाली पंचायत समिति के अध्यक्ष विक्रम रुनडा, ब्लॉक युवा अधिकारी अर्नब भट्टाचार्य समेत अन्य मौजूद थे। विवेकानंद जयंती पर भाजपा मेटली मंडल के युवा मोर्चा की ओर से चालसा और मंगलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में सफाई अभियान चलाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.