जंगल में लकड़ी चुनने गईं दो महिलाओं को हाथियों ने मार डाला
जलपाईगुड़ी जिले के जंगलों में हाथियों के हमले में लोगों की लगातार मौतें हो रही हैं।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 06:42 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 06:42 PM (IST)
जलपाईगुड़ी [जागरण संवाददाता]। जलपाईगुड़ी जिले के लाटागुड़ी के घने जंगल में गुरुवार को दो महिलाओं का शव मिला। इसको लेकर इलाके में हड़कंप मचा है। मृतकों की पहचान सारथी मजूमदार व गीता सेन के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि इनको हाथियों ने मार डाला होगा।
बताया गया कि बुधवार की दोपहर में कई महिलाएं लाटागुड़ी के जंगल में लकड़ी काटने गई थी। शाम होने से पहले अन्य महिलाएं तो लौट आईं, पर ये दोनोंं महिलाएं नहीं लौटीं। काफी छानबीन के बाद गुरुवार की सुबह चुकचुकी नजर मीनार से सटे इलाके में दोनों के शव मिले। लोगों ने तत्काल वन विभाग व मेटली पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि बुधवार की दोपहर में नागराकाटा थाना के वन विभाग के हिलाझोड़ा कंमार्टमेंट के भीतर हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई थी। जंगल के संरक्षित इलाकों में लकड़ी चुनने गई महिलाओं की लगातार मौत को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें