शादी से इन्कार से आहत युवती ने की आत्महत्या की कोशिश
शारीरिक संबंध बनाने के बाद भी युवक द्वारा शादी से इन्कार करने से आहत युवती ने आत्महत्या की कोशिश की।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 06:35 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 06:35 PM (IST)
जलपाईगुड़ी [जागरण संवाददाता]। शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के बाद भी शादी न करने पर युवती ने खुद को जलाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। फिलहाल युवती को गंभीर हालत में जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मयनागुड़ी थाना के अंतर्गत मयनागुड़ी रोड इलाके की है।
युवती के परिवार वालों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि जलपाईगुड़ी-मयनागुड़ी रोड इलाके के निवासी दिग्विजय पाल ने वर्ष 2016 में युवती को शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। जब युवती ने शादी की बात कही तो दिग्विजय ने इन्कार कर दिया। साथ ही शारीरिक संबंध की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसे लेकर युवती काफी तनाव में थी। गत शनिवार को अपने ही घर में खुद को जलाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पिता पेशे से मजदूर हैं। आइसी तमाल दास ने कहा कि मामले की जांच शुरू की गई है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें