Move to Jagran APP

जलपाईगुड़ी के चाय बागान में गाय का शिकार करने आया तेंदुआ खुद फंस गया जाल में

जलपाईगुड़ी के योगेशचंद्र चाय बागान में गाय का शिकार करने आया तेंदुआ खुद जाल में फंस गया। उसे बाद में जंगल में छोड़ा गया।

By Rajesh PatelEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 06:13 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 06:13 PM (IST)
जलपाईगुड़ी के चाय बागान में गाय का शिकार करने आया तेंदुआ खुद फंस गया जाल में
जलपाईगुड़ी के चाय बागान में गाय का शिकार करने आया तेंदुआ खुद फंस गया जाल में
जलपाईगुड़ी [जागरण संवाददाता]। जलपाईगुड़ी जिले के योगेशचंद्र चाय बागान में गाय का शिकार करने आया एक तेंदुआ खुद शिकार हो गया। गाय के मालिक द्वारा बिछाए गए जाल में तेंदुआ फंस गया।
रविवार की सुबह जाल में फंसे तेंदुए को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। खबर मिलते ही जलपाईगुड़ी गोरूमारा वन्यप्राणी विभाग के वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। तेंदुए को नींद की गोली दागकर कब्जे में किया गया। उसको गोरूमारा प्रकृति पर्यवेक्षण केंद्र में ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद गोरूमारा राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से मालबाजार के योगेशचंद्र चाय बागान में तेंदुआ उपद्रव मचा रहा था। वह इलाके के मवेशियों को अपना शिकार बना रहा था। शनिवार को स्थानीय निवासी पुन: महाली ने अपने घर के पीछे रस्सी से एक जाल फैलाया था। उसकी पालतू गाय को निवाला बनाने जैसे ही तेंदुआ वहां पहुंचा, वह जाल में फंस गया।  

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.