तेलीपारा चाय बागान में भारतीय मजदूर संघ की कमेटी गठित
संवाद सूत्र, बिन्नागुड़ी: बानरहाट थाना के अंतर्गत बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के तेलीपारा चाय बागान मे
संवाद सूत्र, बिन्नागुड़ी: बानरहाट थाना के अंतर्गत बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के तेलीपारा चाय बागान में भारतीय मजदूर संघ की कमेटी गठित हुई। इससे पहले संगठन का बागान में कोई कमेटी नहीं था। कमेटी में अगना रौतिया को अध्यक्ष, बड़कू मुंडा को सचिव नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम तेलीपारा चाय बागान के फैक्ट्री मैदान में आयोजित किया गया था। यहां सबसे पहले भारतीय मजदूर संघ का ध्वज फहराया गया। इस दौरान धुपगुड़ी ब्लॉक के भारतीय मजदूर संघ के सहायक सचिव प्रदीप शर्मा समेत जिला और ब्लाक स्तर के कई प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रदीप शर्मा ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ बहुत पुरानी पार्टी है। 23 जुलाई 1955 को संगठन स्थापित होने के बाद से निरंतर मजदूर व श्रमिकों के हित में काम करता आ रहा है। वर्तमान समय में चाय बागान श्रमिकों की कई समस्याएं हैं, लेकिन विभिन्न मजदूर संघ द्वारा समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है। पंचायत चुनाव में तेलीपारा चाय बागान से भाजपा के तीन सदस्य विजयी हुए हैं। चाय बागान इलाकों में भारतीय मजदूर संघ दिन प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है।
संगठन के जलपाईगुड़ी जिला सचिव श्री कृष्णा क्षेत्री के नेतृत्व में यह कमेटी घटित हुई। उन्होंने लोगों को बताया कि संगठन राष्ट्रहित, उद्योग हित और श्रमिक हित के लिए कार्य करती आ रही है। भविष्य में भी काम करते रहेंगे।