सात सदस्यीय कोर कमेटी का गठन
संवाद सूत्र वीरपाड़ा मदारीहाट ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की सात सदस्यीय कोर कमेटी का रविवार का
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 May 2020 07:02 PM (IST)Updated: Mon, 18 May 2020 06:20 AM (IST)
संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: मदारीहाट ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की सात सदस्यीय कोर कमेटी का रविवार का गठन किया गया। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पदम लामा को कमेटी का चेयरमैन बनाया गया। वहीं संजीव दत्त को अध्यक्ष बनाया गया। अध्यक्ष संजीव दत्त ने बताया कि इस कमेटी में पकंज दास, संजय लामा, दीप नारायण सिन्हा, जय प्रकाश टोप्पो व रसीदुल आलम को सदस्य के रूप में चयनित किया गया है। बहुत जल्द अंचल कमेटी का भी गठन किया जाएगा। सांगठनिक कार्य जोर-शोर से किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें