अग्निकांड में सात दुकान जलकर राख
- फालाकाटा ब्लॉक के मूजनाई बस स्टैंड इलाके की घटना 10 लाख से अधिक का नुकसान संवा
- फालाकाटा ब्लॉक के मूजनाई बस स्टैंड इलाके की घटना, 10 लाख से अधिक का नुकसान
संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: भीषण अग्निकांड में सात परिवार का सबकुछ जलकर बर्बाद हो गया। क्षति का अनुमान करीब 10 लाख से अधिक का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात 2 बजे के करीब फालाकाटा ब्लॉक के मूजनाई बस स्टैंड इलाके में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में एक बैग का दुकान, रेस्टारेंट, ग्रिल का दुकान, लकड़ी का दुकान, पान दुकान, मांस का दुकान समेत सात दुकानें जलकर राख हो गई। आग लगने की खबर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलने पर कुछ देर बाद फालाकाटा और धुपगुड़ी से दमकल मौके पर पहुंची। घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन दमकल कर्मी दुकानों को नहीं बचा पाएं। इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
पीड़ित परिवार की ओर से अमर नाहा, सुभाष बर्मन ने कहा कि अग्निकांड में दुकान में रखे जरूरी कागजात समेत अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई। सातों दुकान मिलाकर करीब 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। मंगलवार को खबर मिलने पर फलाकाटा के भाजपा उम्मीदवार दीपक बर्मन मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवारों से बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। वहीं जटेश्वर 2 नंबर ग्राम पंचायत के प्रधान समरेश पाल भी मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। दमकल विभाग जांच में जुट गई। आग कैसे लगी इसका पता लगाया जा रहा है।