30 को डुवार्स आ सकतीं हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
संवाद सूत्र, नागराकाटा: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस महीने डुवार्स का दौरा कर सकती है। फिलहाल इस
संवाद सूत्र, नागराकाटा: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस महीने डुवार्स का दौरा कर सकती है। फिलहाल इस दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने कुछ भी स्पष्ट बताने से इंकार किया है। लेकिन मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार को नागराकाटा के यूरोपियन क्लब, चालसा के टिया वन व बाताबाड़ी चंद्रमोहन स्कूल के मैदान में अस्थाई हेलीपैड के लिए निरीक्षण किया। इस दौरान मालबाजार महकमा शासक सियाद एन, माल महकमा के पुलिस अधिकारी देवाशीष चक्रवर्ती, बीडीओ व अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस दौरे को लेकर पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 30 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी डुवार्स आ सकती है। यहां जलपाईगुड़ी व अलीपुरद्वार जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित कर सकती है। लेकिन शीर्ष नेतृत्व कुछ बोलना नहीं चा रहे हैं। जलपाईगुड़ी जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री के दौरे की जानकारी नहीं है। इस बारे में प्रशासन ही सटीक जानकारी दे सकते हैं।