भाजपा के पंचायत सदस्य तृणमूल में शामिल
संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: मदारीहाट ग्राम पंचायत के भाजपा पंचायत सदस्य सुजाता नायक ने शनिवार को त
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 07:12 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 07:12 PM (IST)
संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: मदारीहाट ग्राम पंचायत के भाजपा पंचायत सदस्य सुजाता नायक ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया। तृणमूल कांग्रेस के मदारीहाट ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्ष मान्ना लाल जैन ने कहा कि शुक्रवार को मदारीहाट ग्राम पंचायत का बोर्ड गठन हुआ था। इसमें सुजाता नायक प्रधान के तौर पर भाजपा के दूसरे उम्मीदवार के रूप में खड़े थे। लेकिन लॉटरी होने पर वह हार गई। इस दि तृणमूल कांग्रेस के मदारीहाट ब्लॉक के अध्यक्ष पदम लामा के घर पहुंचकर पार्टी में शामिल हो गई। ब्लॉक अध्यक्ष मन्ना लाल जैन ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के विकासमूलक कार्य को देखकर ही लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आगामी दिनों में भी ये सिलसिला जारी रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें