Move to Jagran APP

शव जलाने आए लोगों ने श्मशान कर्मियों से की मारपीट

- इलेक्ट्रिक चूल्ही खराब होने को लेकर हुआ विवाद - सुरक्षा न मिलने पर श्मशान कर्मियों ने श

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 03:23 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 03:23 PM (IST)
शव जलाने आए लोगों ने श्मशान कर्मियों से की मारपीट
शव जलाने आए लोगों ने श्मशान कर्मियों से की मारपीट

- इलेक्ट्रिक चूल्ही खराब होने को लेकर हुआ विवाद

loksabha election banner

- सुरक्षा न मिलने पर श्मशान कर्मियों ने शव नहीं जलने देने की दी धमकी

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: नगरपालिका के श्मशान घाट में अव्यवस्था का आरोप लगा है। जलपाईगुड़ी नगरपालिका के मसकलाईबाड़ी श्मशान घाट में दोनों इलेक्ट्रिक चूल्हा खराब हो चुका है। शवों को जलाने के लिए काठ का भी बंदोबस्त नहीं है। दाह संस्कार के लिए आए परिजन को काफी देर तक शव श्मशान घाट में बिना जलाए ही रखना पड़ता है। चूल्हा क्यों खराब है? उक्त आरोप लगाकर ही श्मशान घाट के कर्मियों के साथ मारपीट करने का आरोप मृतक के परिवार वालों पर लगा है। इसके बाद कर्मचारियों ने धमकी दी है कि अगर उनलोगों को पुख्ता सुरक्षा नहीं दी जाती है तो श्मशान घाट में शवों को जलाने नहीं दिया जाएगा। उक्त घटना रविवार रात को हुई है। जलपाईगुड़ी दो नंबर घूमटी के एक शव को जलाने के लिए मसकलाईबाड़ी स्थित श्मशान घाट लाया गया था। यहां आकर शव लाए लोगों ने देखा कि इलेक्ट्रिक चूल्ही ही खराब है। मरम्मत की मांग की गई, लेकिन काफी प्रयास के बाद ही चूल्ही को ठीक नहीं किया जा सका। इसके बाद ही शव लाए लोगों का गुस्सा श्मशान घाट के कर्मियों पर फूट पड़ा। उनलोगों की पिटाई शुरू कर दी गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ भी मृतक के परिवार वालों ने मारपीट की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जलाने की व्यवस्था की। इधर, सोमवार सुबह को भी तीन शवों को जलाने में समस्या हुई। एक इलेक्ट्रिक चूल्ही खराब पड़ा था। वहीं लकड़ी की भी व्यवस्था नहीं थी। जो कुछ बचा था, वह भी सुखा नहीं था। मजबूरन शव लाने वाले परिवार वालों को बाहर से लकड़ी लाना पड़ता है।

श्मशान घाट के कर्मचारी रमेन दास ने कहा कि उनलोगों को सुरक्षा की जरूरत है। अगर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए जाते हैं तो शाम के बाद एक भी शव जलाने नहीं दिया जाएगा। इलेक्ट्रिक चूल्ही खराब होने की जानकारी पहले ही नगरपालिका को दी जा चुकी है। उसे ठीक करने की जिम्मेदारी कर्मचारियों की नहीं है। लेकिन इसके बाद शव नहीं जलने पर लोगों द्वारा उनलोगों पर हमले किए जा रहे हैं। गत रविवार को रॉबीन पासवान, पवन पासवान नामक कर्मियों के साथ मारपीट की गई। दूसरी ओर शिकायत मिलने के बाद नगरपालिका ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही चूल्ही मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.