भाजपा ने चलाया सफाई अभियान
संवाद सूत्र, नागराकाटा: रविवार को धूमपाड़ा इलाके में भाजपा की ओर से सफाई अभियान चलाया ग
By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Sep 2018 06:06 PM (IST)Updated: Sun, 30 Sep 2018 06:06 PM (IST)
संवाद सूत्र, नागराकाटा: रविवार को धूमपाड़ा इलाके में भाजपा की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। इसमें आंगराभाषा दो नंबर ग्राम पंचायत इलाके से विजयी भाजपा के पांच ग्राम पंचायत सदस्य समेत एक पंचायत समिति सदस्य ने भी हिस्सा लिया। सफाई अभियान के तहत धूमपाड़ा बाजार व स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को साफ किया गया। जमा गंदगी व कचरा ट्रैक्टर में भरकर दूर ले जाकर फेंका गया। कार्यक्रम के नेतृत्व में नागराकाटा दो मंडल कमेटी के अध्यक्ष निरंजन सरकार, भाजपा नेता श्यामल दास, किशोर छेत्री, दुलाल राय समेत अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें