भारतीय जनता पार्टी की रथयात्रा जरूर निकलेगी : रूपा गांगुली
भाजपा की रथयात्रा पर हाई कोर्ट ने भले ही लगाम लगा दी है, लेकिन देर से ही सही रथ जरूर निकलेगी। यह दावा भाजपा के राज्यसभा की सांसद रूपा गांगुली ने किया है।
By Edited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 08:15 PM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 08:28 PM (IST)
अलीपुरद्वार [संवादसूत्र]। भाजपा की राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली ने कहा कि उनकी पार्टी की रथयात्रा पर हाईकोर्ट ने भले ही लगाम लगा दी है, लेकिन देर से ही सही पर पश्चिम बंगाल में भाजपा की गणतंत्र बचाओ रथयात्रा निकल कर रहेगी। भाजपा अपने कार्यक्रम के दौरान कभी प्रशासनिक नियम-कानून का उल्लंघन नहीं करती है। अदालत के निर्देश के तहत भाजपा अपनी रथयात्रा निकालेगी।
शुक्रवार को अदालत के फैसले के बाद रूपा गांगुली के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों की ओर से अलीपुरद्वार में रैली का आयोजन किया गया था। रैली में रूपा गांगुली के अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष गंगाप्रसाद शर्मा, जिला पर्यवेक्षक नित्यानंद मुंशी, महासचिव जयंत राय, नारायण मंडल समेत करीब तीन हजार कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए।
रैली दोपहर दो बजे बीएम क्लब मैदान से शुरू होकर जिला शासक कार्यालय पहुंची। 11 सूत्री मांगों के समर्थन में भाजपा की ओर से जिला शासक को ज्ञापन दिया गया। भाजपा की रैली के मद्देनजर जिला शासक कार्यालय डुवार्स कन्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। रैली के डुवार्स कन्या पहुंचने के बाद गाड़ी के पीछे बनाए गए एक अस्थायी मंच पर खड़े होकर भाजपा नेताओं ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व पुलिस-प्रशासन की जमकर आलोचना की। बाद में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए रूपा गांगुली ने कहा कि ऐसे ही राज्य कर्ज में डूबा हुआ है। उपर से मुख्यमंत्री केंद्र सरकार के रुपये को उल्टा-सीधा खर्च कर रही हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें