खेत में बम फटने से दो महिला सहित तीन घायल
जागरण संवाददाता उत्तर दिनाजपुर हल्दी खेत में बम विस्फोट होने से दो महिला सहित तीन लोग घायल
जागरण संवाददाता , उत्तर दिनाजपुर : हल्दी खेत में बम विस्फोट होने से दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को वहा से उपचार के लिए इस्लामपुर अस्पताल लाया गया। युवक की हालत गंभीर होने से उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यह घटना रविवार सुबह ग्वालपोखर पुलिस स्टेशन के मन्ना बस्ती इलाके में घटी। पुलिस और स्थानीय सूत्रों ने बताया कि एक हल्दी की खेत के किनारे एक ठब्बा पड़ा हुआ था। तब एक महिला ने देखा तो यह देखकर बगल के चाय बागान की कुछ महिला श्रमिकों ने उसे उठाया और उसे खोलने की कोशिश की। बार-बार प्रयास करने के बावजूद वह इसे खोल नहीं पाए। उस समय एक स्थानीय भोला सिंह के नाम से एक युवक, दो ग्राम पंचायतों से गुजर रहा था। वह खोलने के लिए आगे बढ़ा और जैसे ही वह खुला, बम फट गया। बम हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। एक हाथ पूरी तरह से झुलस गया। वही घटना में दो महिलाएं भी घायल हो गईं। उनके नाम खुशनाम खातुन और संजना बेगम हैं। घटना के बाद इलाके में उत्तेजना देखा गया। आखिरकार बम कहां से आया। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। ग्वालपोखर पुलिस स्टेशन के ओसी विश्वनाथ मित्रा ने कहा कि पुलिस ने मामले की जाच शुरू कर दी है।