राजबाड़ी दुर्गापूजा के साथ कीचड़ खेलकर मनाया जन्माष्टमी
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: गत वर्ष परिवार में किसी की मृत्यु हो जाने के चलते राजपरिवार ने प
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 05:26 PM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 05:26 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: गत वर्ष परिवार में किसी की मृत्यु हो जाने के चलते राजपरिवार ने पूजा नहीं की थी। इस बार फिर बैकुंठपुर राजपरिवार ने प्राचीन एतिहासिक मंडी में राजबाड़ी की दुर्गापूजा आयोजित की गई। इस बार पूजा के 509 वर्ष पूरे हो गए हैं। राजबाड़ी दुर्गापूजा के साथ ही परिवार के सदस्यों ने बड़े धूमधाम व उत्साह के साथ जन्माष्टमी उत्सव भी मनाया। इस अवसर पर लोगों ने कीचड़ खेलकर श्रीकृष्ण जी का जन्म उत्सव मनाया। रविवार रात को ही पूजा का आयोजन किया गया था। इसके बाद ही राजपरिवार के सदस्य व स्थानीय लोगों ने कीचड़ के साथ खेला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें