प्रदेश अध्यक्ष से मिलने जा रहे भाजयुमो समर्थक पुलिस हिरासत में
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: इस्लामपुर कांड में गिरफ्तार भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवज
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: इस्लामपुर कांड में गिरफ्तार भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवजीत सरकार से अदालत में मिलने के लिए जा रहे कूचबिहार भाजयुमो के अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने को लेकर तनाव का माहौल देखा गया। यह घटना गुरुवार को जलपाईगुड़ी गोशाला मोड़ के पास हुई है। भाजयुमो नेता कूचबिहार से इस्लामपुर की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में जलपाईगुड़ी के गोशाला मोड़ के पास उनलोगों को गिरफ्तार किया गया।
जलपाईगुड़ी जिला भाजयुमो के अध्यक्ष श्याम प्रसाद ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष से नहीं मिलने देने के लिए ही कोतवाली पुलिस ने भाजयुमो के नेता व समर्थकों को हिरासत में लिया। इसमें कूचबिहार व जलपाईगुड़ी जिले के कुल 31 समर्थक शामिल थे। जब हिरासत में लेने के कारणों के बारे में पूछा गया तो पुलिस ने कुछ नहीं बताया।