तृणमूल नेता को गिरफ्तार नहीं कर रही है पुलिस : अग्निमित्रा पॉल
- राजगंज में दुष्कर्म व हत्या मामले को लेकर तृणमूल पर जोरदार हमला जलपाईगुड़ी ठप करने की चेत
- राजगंज में दुष्कर्म व हत्या मामले को लेकर तृणमूल पर जोरदार हमला, जलपाईगुड़ी ठप करने की चेतावनी
-तृणमूल कांग्रेस 2021 के बाद नहीं दिखेगी जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: राजगंज नाबालिग दुष्कर्म काड व हत्या मामले में तृणमूल नेता शामिल है। उक्त आरोप भाजपा की राज्य महिला नेत्री अग्निमित्रा पॉल ने लगायी है। मंगलवार को जलपाईगुड़ी भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि अगर आरोपी तृणमूल नेता को गिरफ्तार नहीं किया गया तो जलपाईगुड़ी को ठप कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि राजगंज के सन्नासीकाटा ग्राम पंचायत के दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर शव के सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया था। इसके बाद जाच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। भाजपा नेत्री का आरोप है कि इस काड में एक तृणमूल नेता भी शामिल है लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। अब और कुछ दिनों तक इंतजार किया जाएगा, अगर पुलिस फिर भी तृणमूल नेता पर कोई कार्रवाई नहीं करती है तो भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जोरदार आदोलन किया जाएगा। अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि पुलिस तृणमूल पंचायत सदस्य को नहीं पकड़ रही है। इसका विरोध करने पर पुलिस भाजपाइयों को ही रोक रही है। ये सरकार 2021 के बाद नहीं रहने वाली है। फोटो कैप्शन: पत्रकारों को संबोधित करती भाजपा नेत्री अग्निमित्रा पॉल