सशस्त्र नकाबपोशों ने पेट्रोल पंप में की लूटपाट
शुक्रवार की देर रात जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी शहर के एक पेट्रोल पंप में लूटपाट को अंजाम दिया गया।
By Edited By: Published: Sat, 22 Dec 2018 05:19 PM (IST)Updated: Sat, 22 Dec 2018 05:32 PM (IST)
जलपाईगुड़ी [जागरण संवाददाता]। शुक्रवार की देर रात को मयनागुड़ी शहर के निकट छोटा भंडानी के पास स्थित एक पेट्रोल पंप में सशस्त्र नकाबपोशों ने लूटपाट की। बंदूकधारी नकाबपोशों ने पेट्रोल पंप से एक लैपटॉप, 55 हजार रुपये नकद लूट लिए। बदमाश सबूत मिटाने के लिए पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी का हार्ड डिस्क भी ले गए। मयनागुड़ी पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
पेट्रोल पंप के मालिक बप्पा घोष ने कहा कि नीली बत्ती लगी एक बोलेरो कार में सवार होकर छह हथियारबंद नकाबपोश उनके पेट्रोल पंप में घुसे। उनमें से चार लोगों के हाथ में बंदूक थी। पंप के कर्मचारियों को बाथरूम में बंद कर लूटपाट को अंजाम दिया गया। जलपाईगुड़ी के डीएसपी क्राइम मानवेंद्र दास ने कहा कि जिस बोलेरो कार पर नकाबपोश सवार थे, उस पर एंबुलेंस लिखा हुआ था। इससे पहले इस सशस्त्र डकैत दल ने राजगंज के आमबाड़ी इलाके में दो पेट्रोल पंपों में डकैती की थी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें